भोपाल
जनाकांक्षाओं के अनुरूप प्रदेश विकास की एक नई पटकथा लिखने को तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन प्रदेशवासियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में कोई कोर- कसर नहीं छोडूंगा। भाजपा सरकार अंत्योदय के ध्येय को साकार करते हुए आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्यप्रदेश के नव – निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को यह बात मीडिया से चर्चा करते हुए कहीं। वहीं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि इन क्षेत्रों में काम करने का मुझे पहले से अनुभव है। प्रदेश के सर्वागीण विकास में ग्रामीण विकास सबसे अधिक प्रांसगिक है। असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों को लेकर मैंने राष्टÑीय स्तर पर चार साल काम किया हूं। वर्ष 2014 से पहले अंसगठित क्षेत्र के मजदूरों को पीएफ का पैसा उन्हें नहीं मिलता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल के चलते अब असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को उनके पीएम का पैसा सीधे मजदूरों के खातों में जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब लोगों के लिए हमे स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र काम करने की जरूरत है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू