August 20, 2026

पति के झगड़े से नाराज हो गई पत्नी, दो अनजान लड़कों से बना लिए संबंध

वॉशिंगटन

अमेरिका के मिनेसोटा की रहने वाली दो बच्चों की 38 वर्षीय मां को पिछले महीने एक होटल में एक ही समय में दो 15 वर्षीय लड़कों के साथ कथित तौर पर यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक आपराधिक शिकायत के अनुसार, ब्लेन की 38 वर्षीय एलिसन लेह शारडिन अपने परिवार के साथ रोजविले के एक होटल में रुकी हुई थी, जहां कोलोराडो की एक लड़कों की हॉकी टीम भी एक टूर्नामेंट के लिए ठहरी हुई थी।

स्टार ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, शारडिन ने 14 जनवरी की रात को एक होटल के हॉट टब में दो लड़कों, जो टीम के सदस्य थे, से बात करना शुरू किया और उन्हें बताया कि उन्हें और उनके पति की वैवाहिक जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा और कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। इसके बाद जब लड़के वापस अपने कमरे में चले गए तो उसमें से एक लड़के को महिला ने स्नैपचैट पर मैसेज भेजकर कहा कि उसका अभी-अभी अपने पति से झगड़ा हुआ है और वह उस लड़के के कमरे में आना चाहती है।

इसके बाद महिला लड़के के कमरे में चली गई और फिर उसने उन दोनों लड़कों से उनकी उम्र पूछी। दोनों की उम्र काफी कम होने से महिला ने दोनों को यह भी बताया कि दोनों की ऐज उसके मुकाबले काफी कम है। इसके बाद महिला ने दोनों लड़कों के साथ सेक्स और इससे जुड़ी अन्य चीजों को लेकर बातचीत करना शुरू कर दिया। लड़कों से पूछा कि दोनों यौन रूप से कितने एक्टिव हैं। बातों-बातों में महिला ने दोनों लड़कों के साथ सेक्स भी किया।

कमरे में महिला ने दोनों लड़कों के साथ यौन संबंध बनाए और इसी दौरान एक और लड़का उन्हें यह करते देखता रहा। बाद में मामला सामने आने के बाद दोनों लड़कों ने बताया कि उन दोनों पर महिला का काफी दबाव था और उसने कहा था कि उन्हें करना ही होगा। यह मामला सामने आने के बाद शारडिन को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

 

You may have missed