पीड़ित से मिले अल्लू अर्जुन के पिता, बताया अभिनेता क्यों नहीं कर पाए मुलाकात
भोपाल/हैदराबाद: 18 दिसंबर 2024
हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान हुए हादसे को दो सप्ताह बीत चुके हैं। हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी और उनका छोटा बेटा अस्पताल में भर्ती है। भगदड़ के बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ कथित तौर पर पुलिस को अपने दौरे की सूचना न देने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अल्लू अर्जुन गिरफ्तार भी हो चुके हैं। अब अभिनेता के पिता अल्लू अरविंद ने पीड़ित बच्चे से मुलाकात की है।
अल्लू अर्जुन के पिता ने की घायल बच्चे से मुलाकात
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता के पिता अल्लू अरविंद ने बुधवार को अस्पताल में भर्ती पीड़ित बच्चे से मुलाकात की। अल्लू अरविंद ने पीड़ित से मुलाकात करने के बाद प्रेस को एक वीडियो जारी किया। बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, “मैंने अभी-अभी आईसीयू में श्री तेज से मुलाकात की है। मैंने उनकी देखभाल कर रहे डॉक्टरों से बात की है। पिछले 10 दिनों में लड़का धीरे-धीरे ठीक हो रहा है, लेकिन इसमें और समय लग सकता है। हम उसके ठीक होने में हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं। मैं आभारी हूं कि सरकार ने भी उसे सामान्य स्थिति में लाने में मदद करने के लिए कदम आगे बढ़ाया है।”

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन