डिंडोरी
मध्य प्रदेश के डिंडोरी में जमीनी विवाद में एक पक्ष ने 3 लोगों की हत्या कर दी। मृतक खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग पहुंचे और कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। दो लोगों के शव खेत में मिले, वहीं एक शख्स ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। मामला गाड़ासरई थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि लालपुर गांव में रहने वाले परिवार का दूसरे पक्ष से जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। दिवाली पर वे फसल काटने खेत में पहुंचा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचकर उनसे विवाद करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने आक्रोश में आकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया और मौके से फरार हो गए।
इस हमले में दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। एक शख्स को ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन