छतरपुर
छतरपुर पुलिस द्वारा जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
रात्रि भ्रमण के दौरान थाना लवकुशनगर पुलिस को ग्राम भवानीपुर में कुछ लोगों के हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची। पृथक पृथक स्थान ग्राम भवानीपुर में चबूतरे व खेत की मेड़ में हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया। ग्राम भवानीपुर के दो प्रथक प्रथक स्थान में संचालित जुआ के फड़ एवं आरोपियों के पास से 10410 रुपये नगद व ताश की गड्डियां मिली, जप्त किया गया। जुंवा खेल रहे 8 आरोपी
1. सुरेन्द्र यादव पिता पचू यादव निवासी ग्राम भवानीपुर
2. रमेश अहिरवार पिता श्रीरामदार अहिरवार निवासी ग्राम भवानीपुर
3. लक्ष्मी अहिरवार पिता चन्ना अहिरवार निवासी ग्राम भवानीपुर
4. नन्द अहिरवार पिता कल्लू अहिरवार निवासी ग्राम भवानीपुर
5. बाबूलाल पिता दिव्या अहिरवार निवासी भवानीपुर
6. गणेश जी पिता बूरा अहिरवार
7. उमाशंकर पिता बेटवा अहिरवार भवानीपुर
8. राम श्री पिता सुंदर अहिरवार निवासी भवानीपुर
को अभिरक्षा में लेकर थाना लवकुशनगर में जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुशनगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुशनगर निरीक्षक परसराम डाबर, उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार मरकाम, सउनि जे पी बागरी, आर. रमाकांत तिवारी, आर. उमेश वर्मा आर.हैर्देश नायक, आर.देव सिंह, आर. उदय सिंह, आर. अभिषेक, आर अवधेश, आर. विकास .आर. मंगल एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू