नेता जी की लगी क्लास, अब बयान से पलटे

Oplus_131072

भोपाल: 26 अप्रैल 2025

मप्र बीजेपी ने पार्टी में अनुशासनहीनता को लेकर आज कड़ा संदेश दिया है। पार्टी और सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने वाले नेताओं को आज पार्टी कार्यालय तलब किया गया, इनमें मऊगंज से विधायक प्रदीप पटेल, पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी, वीना नगर पालिका अध्यक्ष, देवास और सागर के मेयर को पार्टी ने तलब किया था, इनमें से मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, बीना नगर पालिका अध्यक्ष भोपाल पार्टी कार्यालय पहुंचे, यहां उन्हें कड़े शब्दों में समझा दिया गया है कि पार्टी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी। कोई भी बयान सरकार और पार्टी के खिलाफ नहीं दिया जाए, बैठक में अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम मोहन यादव के अलावा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। इन जन प्रतिनिधियों को कड़े शब्दों में समझाया गया है। मीडिया से चर्चा करते हुए अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्पष्ट किया कि, भारतीय जनता पार्टी कार्य पद्धति का ऑर्गेनाइजेशन है, जनप्रतिनिधि हो या पदाधिकारी हो समय-समय पर जब कोई ऐसी बात होती है तो हम उनसे बातचीत करते हैं, आज दोनों विधायक और मेयर को बुलाया था उनसे बातचीत हुई, प्रदीप पटेल हमारे विधायक हैं वरिष्ठ नेता है, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी बाहर थे जिसके कारण नहीं आ पाए, उनसे बाद में चर्चा होगी। देवास की महापौर से भी बातचीत हुई, सागर में हमारी जो मेयर हे उन्हें पार्टी नोटिस दे रही है, हमारी पद्धति के अनुसार बातचीत कर रहे हैं। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी, चाहे कोई जो कोई भी हो। वहीं पार्टी वरिष्ठ नेताओ से मुलाकात के बाद इन बागी और बयानवीर नेताओं के सुर भी बदले बदले नजर आए।

सांसद विधायकों को सैल्यूट करने वाले आदेश पर वीडी शर्मा बोले, हम कानून के बल पर सम्मान नहीं चाहते, सांसद, विधायक कर्तव्य और व्यक्तित्व से सम्मान पाते हैं। हर व्यक्ति को उनके व्यक्तित्व के आधार पर सम्मान मिलता है, यह कोई पुराना सर्कुलर होगा, जिसे रूटीन के तहत रिवाइज किया गया होगा।
पाकिस्तानी नागरिकों भारत से बाहर करने पर कहा, पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढ ढूंढ कर बाहर निकाला जाएगा, देश में एक भी नहीं बचेगा, पीएम मोदी के साथ देश की जनता खड़ी है, सरकार हर तरीके से तैयार है उन्हें जवाब मिलेगा।
भोपाल में छात्राओं के साथ लवजिहाद मामले को लेकर कहा कि, पुलिस ने SIT का गठन किया है, उसकी गहराई तक जाएंगे। लव जिहादियों को छांट छांट के निकालेंगे, सीएम से चर्चा की और सीएम ने कहा कि उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा, जहां भी होंगे बचेंगे नहीं, जिन्होंने यह किया है, उनके जीवन को भी नर्क बनाया जाएगा।

बाइट – वीडी शर्मा