Oplus_131072
भोपाल: 26 अप्रैल 2025
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरा देश गुस्से में है। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक सहित विभिन्न संगठनों के साथ जनता सड़कों पर आक्रोश व्यक्त कर रही है, इसी कड़ी में आज भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भोपाल बंद का आह्वान किया था, जिसका असर देखने को मिला। बंद का व्यापक असर रहा, भोपाल के लगभग सभी व्यापारिक संस्थान के साथ मुख्य बाजार, मार्केट में दुकानें बंद रही। बंद दोपहर तक के लिए रखा गया था। इस बंद से आवश्यक सेवाओं को अलग रखा गया था, लिहाजा मेडिकल स्टोर, डेयरी जैसी दुकानों खुली रही। बंद का व्यापक असर दिखाता हे कि, व्यापारी समुदाय भी हमले को लेकर आक्रोशित है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान