February 11, 2026

रिश्वत लेते स्कूल अकाउंटेंट धराया

भोपाल: 28 अप्रैल 2025

मप्र लोकायुक्त की ट्रैप कार्यवाही में स्कूल अकाउंटेंट रिश्वत लेते पकड़ाया

मध्य प्रदेश के बड़वानी में लोकायुक्त की कार्रवाई,, 6600 रुपए की रिश्वत लेते स्कूल का एकाउंटेंट हीरालाल गुप्ता गिरफ्तार,, स्कूल के गेट पर रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया,, मामला बड़वानी जिले के ठीकरी विकासखंड के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मदरानीया में पदस्थ हीरालाल गुप्ता 6,600 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया,, मामले की शिकायत प्राथमिक शिक्षक संजय वर्मा ने की थी,, फरियादी वर्मा की शिकायत के अनुसार उनका जनवरी 2020 से अक्टूबर 2024 तक का वेतन विसंगति का एरियर 1,33,805 रुपये बकाया था,, इस राशि के भुगतान के लिए जब वे एकाउंटेंट से मिले, तो हीरालाल गुप्ता ने कुल राशि का 5 प्रतिशत यानी 6,600 रुपये की रिश्वत मांगी,, शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त की 8 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की,, टीम ने स्कूल में छापा मारा और हीरालाल गुप्ता को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया,, मामले की आगे की जांच जारी है।

You may have missed