मेडागास्कर.
मेडागास्कर द्वीप पर आए चक्रवाती तूफान 'गैमेन' की वजह से बड़ी तबाही मची है। इस तूफान की वजह से इस सप्ताह कम से कम 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा अब तक 20 हजार लोग विस्थापित किए जा चुके हैं। तीन लोग घायल हैं और चार लोग लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ब्यूरो (बीएनजीआरसी) ने एक रिपोर्ट में बताया है कि उष्णकटिबंधीय चक्रवात 'गैमेन' ने बुधवार और गुरुवार को मेडागास्कर के उत्तर-पूर्व में तबाही मचा दी।
बीएनजीआरसी ने गुरुवार देर रात बताया कि चक्रवाती तूफान ‘गैमेन’ ने बुधवार सुबह मेडागास्कर के उत्तरी क्षेत्र में 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तबाही मचा दी। धीरे धीरे यह खत्म तो हुआ लेकिन बाढ़ की वजह से बड़ा नुकसान हो गया। कई सड़कें और पुल ढह चुके हैं। देश के सात क्षेत्रों को तबाह करने वाले चक्रवात से 9,024 घरों सहित कुल 36,307 लोग प्रभावित हुए हैं।
मेडागास्कर में ‘गैमेन’ का कहर
बीएनजीआरसी के अनुसार गैमेन चक्रवात की वजह से आई बाढ़ ने देश में व्यापक रूप से क्षति पहुंचाई है। लगभग 6,675 घर जलमग्न हो गए, जबकि 617 घर पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं। मेडागास्कर के उत्तर में सड़कें और पुल ढह चुके हैं। इस साल देश में पहले चक्रवाती तूफान के रूप में गैमेन सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहा। पिछले साल की शुरुआत में फ्रेडी चक्रवात और उष्णकटिबंधीय तूफान चेन्सो की वजह से 37 लोगों की मौत हो गई थी। हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था।

More Stories
पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, जानिए कब हुई थी मोदी और पुतिन की पहली मुलाकात, रूस ने 24 साल पुरानी फोटो शेयर कर ताजा की ऐतिहासिक यादें
खटास के साथ खत्म हुई G20 समिट, ट्रंप के बायकॉट से खफा रामफोसा ने नहीं सौंपी औपचारिक अध्यक्षता
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई