February 12, 2026

हटा के निर्वाचित जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

भोपाल: 16 जनवरी 2025

लगभग 40 से ज्यादा हटा विधानसभा के भाजपा नेता आज मप्र प्रदेश भाजपा कार्यालय अपने ही पार्टी की विधायक उमा खटीक के खिलाफ शिकायत करने पहुंचे। सभी ने एक स्वर में विधायक के पक्षपातपूर्ण रवैये की घोर निंदा की और गुटबाजी के खिलाफ शिकायत करने प्रदेश कार्यालय पहुंचे। प्रदेश कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से मुलाकात करके उनसे अपनी वस्तुस्थिति रखने का प्रयास किया पर व्यस्तता के चलते प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात नहीं हो पाई पर अपना लिखित ज्ञापन भाजपा कार्यालय में प्रदेश महामंत्री बीडी सबनानी को देकर अपनी बात रख कर कर लौट आए। सबनानी ने सभी को आश्वाशन देकर विदा किया। सभी ने कहा कि यदि वर्तमान विधायक का रवैया नहीं बदला तो सभी सामूहिक रूप से अपने पद से त्यागपत्र देंगे और निस्वार्थ पार्टी की सेवा करेंगे।

मीडिया से बातचीत में जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटेल ने बताया कि किस तरह से विधायक ने उनके साथ पक्षपात किया। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें निर्विरोध निर्वाचित करने के लिए सभी ने सहमति भी जाता दी थी और विधायक ने स्वयं कहा था कि मेरा आप को पूर्ण रूप से समर्थन है पर अचानक वर्तमान विधायक उमा खटीक ने अपना रवैया बदला और अपने किसी जन पहचान वाले को उनके सामने चुनाव में खड़ा करवा दिया इस से कार्यकर्ताओं में आपस में झगड़े जैसी स्थिति पैदा हो गई। वैसे तो गंगाराम चुनाव जीत गए पर उन्हें इस बात का दुःख हुआ कि उनकी अपनी पार्टी के लोगों ने ही उनका विरोध किया और इस सबका कारण वर्तमान विधायक उमा खटीक हैं जो नहीं चाहती थीं कि गंगाराम और उनके जैसे ईमानदार कार्यकर्ता हटा में सक्रिय और निष्पक्ष रूप से कार्य कर करें।

साथ में आए राजबहादुर पटेल ने बताया कि विधायक अपने वाले लोगों को चयनित करके मनमाने तरीके से भ्रष्टाचार करना चाहती है। उन्होंने ने बताया कि विधायक निधि का पैसा भी बमनपुरा, कुंवरपुर, गाड़ाघाट, बिलगुंवा, खमरिया, पड़री सहजपुर के अलावा किसी और गांव के विकास में खर्च नहीं किया गया। ये पैसा उन्हीं गांवों में लगाया गया जिनमें उनके करीबी लोग रहते हैं।

ज्ञापन देने आए लोगों में प्रमुख गंगाराम पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हटा भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता, मलो बाई आदिवासी जनपद अध्यक्ष पटेरा, कमल रानी अहिरवार अध्यक्ष नगर परिषद पटेरा, बद्री पटेल पूर्व जनपद अध्यक्ष पटेरा, दुलीचंद अहिरवार अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा पटेरा, राजेश पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पटेरा, अनसूया रानी जनपद सदस्य हटा, हर प्रसाद चौरसिया जिला मंत्री किसान मोर्चा भाजपा, चंद्रभान पटेल पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, चितर सिंह पटेरा पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, पुष्पेंद्र सोनी पार्षद नगर परिषद पटेरा, चंद्रभान पटेल जनपद सदस्य पटेरा, राजेंद्र सिंह पटेरा पूर्व मंडल अध्यक्ष, मुन्ना अवादिया सक्रिय कार्यकर्ता भाजपा, राजेंद्र सिंह लोधी पूर्व मंडल अध्यक्ष पटेरा, बेनी सिंह ननना वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा पटेरा, लक्ष्मीकांत पटेल सक्रिय कार्यकर्ता भाजपा पटेरा, रवि पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष कुमारी पटेरा, भगवत सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य पटेरा, शंकर मालती तंतुवाय पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पटेरा, उत्तम सिंह लोधी पूर्व मंडल अध्यक्ष पटेरा, सूरत यादव वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा, बेनी प्रसाद चौरसिया पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, राजबहादुर पटेल बूथ अध्यक्ष भाजपा हटा, हरेंद्र दुबे पूर्व नगर परिषद पार्षद हटा, प्रदीप गुप्ता मंडल अध्यक्ष मडियादो हटा, खूब लाल पटेल पूर्व सरपंच एवं भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता देवरी हटा, रामलला पटेल सरपंच प्रतिनिधि उदयपुर हटा, रामकुमार चौकारया सरपंच देवरी हटा, जागेश्वर पटेल भाजपा कार्यकर्ता हटा, बहादुर पटेल पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी भाजपा हटा, उमेश पटेल भाजपा कार्यकर्ता, कमलेश पटेल बूथ अध्यक्ष भाजपा, मिट्ठू पटेल पूर्व सरपंच मुहना हटा, भारत पटेल पूर्व सरपंच बिला हटा, राजेश पौराणिक मंडल उपाध्यक्ष मडियादो हटा, जाहर सिंह जिला प्रतिनिधि भाजपा, बलराम पटेल अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा पटेरा, उर्मिला /बलराम पटेल सदस्य जिला पंचायत दमोह एवं सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता, देवेंद्र पटेल पूर्व सरपंच कौशलपुर, शिवचरण पटेल सक्रिय कार्यकर्ता भाजपा एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दमोह, दीपक ताम्रकार उपाध्यक्ष नगर पंचायत पटेरा, खेमचंद पटेल जनपद सदस्य प्रतिनिधि हटा, दुष्यंत पटेल सक्रिय कार्यकर्ता भाजपा हटा, रामकृपाल पटेल पूर्व सरपंच एवं सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता सोजना पटेरा थे।

You may have missed