सिवनीमालवा से प्रीति शुक्ला नर्मदापुरम की भाजपा जिलाध्यक्ष बनीं 

नर्दपुरम से पहली बार किसी महिला ने जिले की कमान संभाली

भोपाल / नर्मदापुरम: 16 जनवरी 2025

भारती जनता पार्टी ने आखिरकार इतने संघर्ष के बाद कर्मठ कार्यकर्ता प्रीति शुक्ला को नर्मदापुरम का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया ! भाजपा पार्टी ने प्रधानमंत्री के द्वारा महिला आरक्षण किए गए वादे को महत्व देकर महिला शसक्तीकरण को स्थान दिया गया है प्रीति शुक्ला को कर्मठ कार्यकर्ता के नाम से भी जाना जाता है पार्टी के दिए गए सभी दायित्वों को बखूबी निर्वहन करती है वह पर्व में महिला जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। जिले में पहली महिला पदाधिकारी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला पिछले 3 दशक से सक्रिय राजनीति में हैं। अभी सिवनीमालवा के वार्ड-5 से पार्षद हैं। पति पवन शुक्ला पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भी रहे हैं। प्रीति शुक्ला 1999 में पहली बार वार्ड-5 से पार्षद बनी थीं। कांग्रेस सरकार के समय 2000 में भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष बनीं। 2010 में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनीं। 2017 तक जिम्मेदारी संभाली। 2018 में नर्मदापुरम जिला उपाध्यक्ष रहीं। 2022 से अभी तक भाजपा जिला महामंत्री बनीं।

मंडल अध्यक्ष चुनाव की भरपाई

प्रीति शुक्ला के जिलाध्यक्ष बनने से भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है। अब प्रीति शुक्ला के अध्यक्ष बनने से सिवनीमालवा का कद

बढ़ा है। प्रीति लगातार संगठन में एक मजबूत चेहरा रही हैं। और अब संगठन को और भी मजबूत करेंगी

You may have missed