गुना
मध्य प्रदेश के गुना शहर में पटाखा दुकानों में भीषण आग गई. लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे. वहीं आग की चपेट में आने 6 बाइक जलकर राख हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया.
बता दें कि यह पूरी घटना सिरसी इलाके के मारकी मऊ स्थित बाजार की है. जहां शनिवार को एक दुकान में अचानक पटाखे फटने लगे. देखते ही देखते आग की चिंगारी ने 30 दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके बाद दुकानदार और ग्राहक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना की सूचना मिलते ही सिरसी पुलिस और दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची.
इधर, दमकल टीम आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन पटाखों के फटने के कारण आग को नियंत्रित करना बेहद मुश्किल हो रहा था. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम आग बुझाने में कामयाब हुई. इस घटना से व्यापारियों को लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है. हालांकि, पटाखे में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान