भोपाल: 17 फरवरी 2025
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने रविवार, 16 फरवरी 2025 को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रो. सिंह ने मुख्यमंत्री महोदय को एम्स भोपाल में रोगी देखभाल, स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे शोध कार्यों से संबंधित विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी।
इस चर्चा में, प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने मध्य भारत के पहले हृदय प्रत्यारोपण की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी, जिसे एम्स भोपाल के डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह उपलब्धि न केवल एम्स भोपाल बल्कि संपूर्ण चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई है। प्रो. सिंह ने मुख्यमंत्री को एम्स भोपाल द्वारा भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और अनुसंधान के नए आयाम स्थापित करने की योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने एम्स भोपाल के इन प्रयासों की सराहना की और देश में चिकित्सा सेवाओं के उत्थान हेतु ऐसे प्रयासों को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान