इंदौर
चीन से दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी के बाद अब एक बार फिर से नया फ्लू फैलने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चीन में अब छोटे बच्चों में फ्लू तेजी से फैल रहा है। ये फ्लू बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। इस फ्लू के फैलने की खबर सुन कर भारत के कई राज्य पहले से ही सतर्क हो गए है।
दरअसल, कोरोना महामारी में लाखों लोगों की जान चली गई अब ऐसा ना हो इसलिए पहले से ही सभी राज्य सतर्कता बरत रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी इसको लेकर अलर्ट हो गया है। जो फ्लू फैल रहा है उसे निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू कहा जा रहा है। ये सबसे ज्यादा बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है।
स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी किए दिशा निर्देश
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में भी चीनी इन्फ्लुएंजा से बचाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसको लेकर मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस सैत्या द्वारा सिविल सर्जन, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के साथ जिले के सभी चिकित्सा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उसमें कहा गया है कि अभी तक तो जिले में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है जिसमें बच्चों को निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू हुआ हो लेकिन आने वाले समय के लिए पहले से ही सतर्कता बरती जानी चाहिए और अस्पतालों में खास निगरानी रखी जाना चाहिए।
इस बीमारी से निपटने के लिए आइसोलेशन वार्ड, आक्सीजन बेड, आइसीयू बेड, वेंटीलेटर, आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था पहले से ही कर के रख ली जानी चाहिए। अगर कोई ऐसा मरीज पाया गया जिसे सांस लेने में दिक्कत हो रही हो तो उनकी निगरानी की जाएं तो इसकी जानकारी सबसे पहले केंद्र सरकार के अधिकृत स्वास्थ्य सूचना पोर्टल पर दी जाए।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू