थाना घुघरी क्षेत्रांतर्गत शिक्षक के आत्महत्या के मामले में तीन आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
मंडला
14.10.2024 को शिक्षक मनोज द्विवेदी पिता रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी द्वारा फाॅसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसपर थाना घुघरी में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान आये तथ्यों अनुसार मृतक विगत 26 वर्षों से थाना घुघरी अंतर्गत ग्राम कठईडींह के शासकीय विद्यालय में पदस्थ थें। जिसकी भर्ती के संबंधी दस्तावेज आरोपियों द्वारा प्राप्त कर दस्तावेजों के आधार पर मृतक को नौकरी से निकलवाने की बात को लेकर ब्लैकमेल करके कई बार पैसे लिये एवं नौकरी से निकलवा देने एवं पेपर में छापकर बदनाम करने के नाम से परेशान करते रहें।
मर्ग जांच के दौरान आये कथनों, तथ्यों, साक्ष्यों व तकनिकी जानकारी के आधार आरोपी मुकेश श्रीवास (पत्रकार) व नारायण यादव दोनो निवासी मंडला तथा सतानंद चौबे निवासी घुघरी के विरूद्ध थाना घुघरी में अपराध क्रमांक 235/2024 पंजीबद्ध कर उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज दिनांक को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान