भोपाल
मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे की शिकायत पर विजयपुर रिटर्निंग ऑफिसर को हटा दिया गया है। दरअसल, रिटर्निंग ऑफिसर उदयवीर सिंह सिकरवार पर गंभीर आरोप लगे थे। जांच के बाद आरोप सही पाए गए। जिसके बाद चुनाव आयोग ने सामान्य प्रशासन विभाग को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने चुनाव आयोग से रिटर्निंग अधिकारी उदय सिंह सिकरवार के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि एसडीएम सिकरवार पहले भी बीजेपी के लिए काम करते है।
नेता प्रतिपक्ष ने लगाया था आरोप
कांग्रेस उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने विजयपुर के रिटर्निंग ऑफिसर उदयवीर सिकरवार पर बीजेपी नेताओं से संबंध होने की शिकायत चुनाव आयोग में की थी. साथ ही, विजयपुर उपचुनाव के दौरान गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था. इसी मामले में संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है और विजयपुर उपचुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर को हटा दिया है.
बता दें कि चुनाव से कुछ महीने पहले ही उदयवीर सिंह को विजयपुर का एसडीएम नियुक्त किया गया था। इससे पहले भी उन्हें 2017 में अटेर और 2018 में मुंगावली उपचुनाव में रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी से हटाया जा चुका है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू