भोपाल
संचालक सिंह परियोजना शिवपुरी ने बताया कि कूनो अभयारण्य में मादा चीता निर्वा की रेडिओ टेलेमेट्री जानकारी के आधार पर निर्वा के डेन साइट से दूर होने पर वन्य-प्राणी चिकित्सकों के नेतृत्व में मॉनीटरिंग दल द्वारा डेन साइट का निरीक्षण किया गया। डेन साइट पर 2 नवजात चीता शावकों के शरीर क्षत-विक्षत रूप में मिले।
संचालक सिंह परियोजना ने बताया कि बोमा के अंदर सभी संभावित स्थलों का निरीक्षण करने पर किसी भी अन्य चीता शावक के प्रमाण नहीं मिले। उन्होंने बताया कि मादा चीता निर्वा स्वस्थ है। चीता शावकों के शरीर से सैम्पल लेकर अग्रिम परीक्षण के लिये भेजा गया है। मृत्यु का कारण शव परीक्षण के उपरांत ज्ञात हो सकेगा। उन्होंने बताया कि कूनो में शेष सभी वयस्क चीता एवं 12 शावक स्वस्थ हैं।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन