Oplus_0
भोपाल: 25 जनवरी 2025
गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में राष्ट्रीय मिजल्स रूबेला प्रयोगशाला (एनएमआरएल) भोपाल इकाई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से प्रशंसा और मान्यता पत्र मिला है। पत्र में वैश्विक अनुशंसित प्रोटोकॉल के अनुसार इसे डब्ल्यूएचओ-कुशल प्रयोगशाला के रूप में मान्यता दी गई है।

2012 में स्थापित एनएमआरएल भोपाल लैब पश्चिमी मध्य प्रदेश के 32 जिलों में मिजल्स और रूबेला के उन्मूलन हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
लैब का संचालन डॉ. दीप्ति चौरसिया विभागाध्यक्ष, के नेतृत्व में डॉ. जया लालवानी, सह – प्राध्यापक और डॉ. पी नागराज, वैज्ञानिक के द्वारा किया जा रहा है।
डब्ल्यूएचओ द्वारा यह मान्यता उच्च गुणवत्ता वाले परीक्षण के लिए लैब की प्रतिबद्धता और क्षेत्र में मिजल्स और रूबेला उन्मूलन के चल रहे प्रयासों में इसके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करती है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान