नोएडा.
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में 11 हजार से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग डाक मतपत्र के जरिए घर बैठे मतदान कर पाएंगे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों को डाक मतपत्र के जरिए मतदान करने का अधिकार दिया गया है। उन्होंने बताया जिले में इस तरह के लगभग 11 हजार से अधिक मतदाताओं की सूची तैयार की जा रही है।
गौतमबुद्ध नगर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि डाक मतपत्र के जरिए मतदान मंजूरी के लिए बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) दिव्यांग और बुजुर्गों के घर जाकर 12-डी फॉर्म भरवा रहे हैं। इसके लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बी.के. अग्रवाल और एडीएम न्यायिक भैरपाल सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

More Stories
संजय की जगह राहुल हिमालियन होंगे अब आईआरसीटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल