भोपाल: 7 फरवरी 2025
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के वार्ड 32 के शास्त्री नगर में स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर में आयोजित शिखर स्थापना समारोह में भक्तों की भारी भीड़ रही जय बाबा खाटू श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया। सुबह से ही कलश स्थापना की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई थी, शिखर स्थापना समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी भी सम्मिलित हुए और शिखर स्थापना के शुभ अवसर पर उपस्थित जनमानस को अपनी शुभकामनाएं दी। और सभी प्रदेशवासियों के लिए बाबा खाटू श्याम से सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जोन अध्यक्ष व पार्षद श्रीमती आरती राजू अनेजा के साथ शास्त्री नगर महिला मंडल की महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की एवं भजनों द्वारा बाबा खाटू श्याम की भक्ति में डूबे रहे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान