इंदौर: 30 दिसंबर 2024
यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को पीथमपुर के पास स्थित रामकी फैक्ट्री में नष्ट करने की योजना का विरोध जोर पकड़ रहा है। अब इस विरोध को इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव का भी समर्थन मिल गया है महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस मामले पर गंभीरता से पुनर्विचार की आवश्यकता जताई है। उन्होंने कहा कि शासन स्तर के अधिकारियों से चर्चा करके इस प्रक्रिया पर रोक लगाने और न्यायालय से इस विषय पर पुनर्विचार की अपील की जा सकती है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पीथमपुर की जनता के विचारों और चिंताओं को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।
ज्ञात हो की भोपाल गैस त्रासदी के 40 साल बाद यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से 377 मीट्रिक टन खतरनाक कचरे को हटाने का काम शुरू हो गया है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर बंदी पड़ी फैक्ट्री के कचरे को निपटान के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भोपाल से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 250 किमी दूर इंदौर के पास पीथमपुर ले जाया जाएगा।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान