भोपाल: 18 जनवरी 2025
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने दिव्यांगजन तेजभान पटेल निवासी लौआ लक्ष्मणपुर, दीपक सिंह गहरवार निवासी बोदाबाग तथा शशिकांत पाण्डेय निवासी बुड़वा को बैटरीयुक्त ट्राईसाइकिल प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा ईश्वरीय सेवा है। बैटरीयुक्त ट्राईसाइकिल मिल जाने से इनकी दिनचर्या सरल, सुलभ व आराम दायक हो जायेगी। उन्होंने भारतीय रेडक्रास टीम रीवा की सेवा भावना की सराहना की। इस अवसर पर चेयरमैन रेडक्रास सोसायटी डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, पीयूष पटेल, राजीव तिवारी, पवन शुक्ला, डा. ऋषभ तिवारी,प्रो.अजय शंकर पांडेय,राजा भैया, संजय शुक्ला सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान