भोपाल: 18 फ़रवरी 2025
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास बुंदेलखंड के लिये बहुत बड़ी सौगात है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 23 फ़रवरी को कैंसर अस्पताल का शिला-पूजन करेंगे। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी की संवेदनशीलता का परिचायक है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति में 26 फ़रवरी को 251 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि अल्प आयु में आचार्य श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी सनातन संस्कृति के संवाहक के रूप में अपना योगदान देने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़ा इतना बड़ा कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल पं. श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी को जन-हितकारी कार्यक्रमों के सफल आयोजन की शुभकामना दी हैं।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान