भोपाल: 20 सितंबर 2025
दिनांक 15 सितम्बर 2025 को इंदौर विधान सभा क्षेत्र-1 में ट्रक से हुई सड़क दुर्घटना में संगम नगर निवासी बालिका संस्कृति गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका उपचार भंडारी अस्पताल, इंदौर में जारी था, जहाँ एक ऑपरेशन प्लास्टिक सर्जन द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।
हालाँकि बेहतर सुविधाओं और एडवांस्ड सर्जरी की आवश्यकता को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीज को मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया।
कैलाश विजयवर्गीय के विशेष प्रयासों एवं पहल से बालिका को एयर एम्बुलेंस द्वारा मुंबई स्थानांतरित किया गया, जहाँ अब उसे और उन्नत चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान