भोपाल: 26 जून 2025
भारतीय सेना के मुख्यालय पश्चिम मध्यप्रदेश सब एरिया, भोपाल द्वारा दिनांक 27 जून 2025 को प्रातः 10.45 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक खानूगाँव स्थित 3 EME प्रशिक्षण केन्द्र, बड़ा तालाब पर बाढ़ राहत एवं खोज-बचाव से संबंधित एक व्यापक अभ्यास (ड्रिल) एवं उपकरणों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) तथा गृह विभाग के समन्वय से संयुक्त रूप से भागीदारी की जा रही है।
कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना, बचाव एवं राहत कार्यों में दक्षता को बढ़ाना तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच सहयोग और तालमेल को सुदृढ़ करना है। इस संयुक्त अभ्यास में बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए राहत, खोज और बचाव कार्यों की वास्तविक परिस्थितियों में प्रदर्शन किया जाएगा

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन