भोपाल: 02 जनवरी 2025
रेल परिचालन के सुचारु संचालन हेतु परिचालन विभाग द्वारा कार्यकारी समय सारिणी यानि वर्किंग टाइम टेबल जारी किया जाता है। ये वर्किंग टाइम टेबल सभी रेलवे स्टेशनों के स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, लोको इंस्पेक्टर, पीडब्लूआई, लेवल क्रॉसिंग एवं कंट्रोल ऑफिस के रेलकर्मचारियों के लिए उपयोगी है। इसमें सभी रेलगाड़ियों के समय-सारिणी एवं गति प्रतिबंध सहित परिचालन और रेलवे कार्यो से सबंधित अति महत्वपूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध रह्ती है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मण्डलों जबलपुर, भोपाल एवं कोटा मण्डलों में रेलवे स्टाफ के लिए रेल परिचालन हेतु कार्यकारी समय सारिणी (वर्किंग टाइम टेबल) जारी किया गया। बुधवार 01 जनवरी 2025 को पमरे मुख्यालय में वर्किंग टाइम टेबल का विमोचन श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के कर कमलों से किया गया।
विमोचन अवसर पर प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री गुरिंदर मोहन सिंह, मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक श्री विवेक कुमार, उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) श्री नवनीत राज, वरिष्ठ परिवहन प्रबंधक (कोचिंग) श्री ए. के. एस यादव, चीफ कण्ट्रोलर (टाइम टेबल) उपेंद्र प्रसाद, विवेक कुमार एवं परिचाल विभाग के रेलकर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन