October 19, 2026

शासकीय सेवकों के वेतन का भुगतान हर माह की एक तारीख को किया जाए

 धार
 जिला कोषालय अधिकारी श्री मानसिंह डामर ने समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों से कहा है कि वे माह की 28 तारीख तक वेतन देयक जनरेट कर कोषालय में ऑनलाईन प्रेषित करे, ताकि आगामी माह की एक तारीख को समस्त शासकीय सेवकों के वेतन का भुगतान किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसमें नियमित कर्मचारी, दैनिक वेतनभोगी, संविदा, आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, कोटवार आदि को प्रत्येक माह की एक तारीख को वेतन का भुगतान किया जाना है।

You may have missed