भोपाल: 13 दिसंबर 2024
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसम्बर को ग्वालियर प्रवास पर पधारेंगे। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ का इस दिन प्रात:काल लगभग 10.55 बजे वायुसेना के विशेष विमान द्वारा एयरबेस विमानतल पर आगमन होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ वायुसेना के विमानतल से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर प्रात: 11.25 बजे महाराज बाड़ा पहुँचेंगे और जियो साइंस म्यूजियम का उदघाटन करेंगे। इसके बाद प्रात: लगभग 11.45 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय पहुँचकर महाराज श्रीमंत जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम के पश्चात उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ दोपहर एक बजे जयविलास पैलेस पहुँचेंगे। जयविलास पैलेस से दोपहर 2 बजे रवाना होकर वायुसेना के विमानतल पर पहुँचेंगे और अपरान्ह लगभग 2.30 बजे वायुसेना के विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान