October 21, 2026

केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह से जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने की सौजन्य भेंट

भोपाल

जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सौजन्य भेंट की। मंत्री डॉ. शाह ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह को मध्यप्रदेश में निवासरत् सभी जनजातियों और प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जन-मन) के तहत विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों (पीवीटीजी) के समग्र कल्याण एवं नवाचारों के बारे में जानकारी दी।

 

You may have missed