सिंगरौली
अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड के यात्री प्रतिक्षालय में मंगलवार सुबह कुर्सी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया। आस-पास के लोगों ने इसकी शिनाख्त की परन्तु उसकी जानकारी नहीं लग सकी। व्यक्ति की उम्र लगभग ४५-५० साल की लग रही है। मौके पर उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली में दी जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु शव को भिजवा दिया।
अंदेशा जताया जा रह है कि उक्त व्यक्ति के मृत्यु ठण्ड लगने से या किसी बीमारी से यात्री प्रतिक्षालय में ही हुयी है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं देखे गये हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी हुयी है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान